Report by : Santram Pandey
Published at :
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में छावनी क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। हापुड़ लोकसभा के सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान मेरठ छावनी क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत कराये जाने की मांग की।
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मामले पर बोलते हुए सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेरठ छावनी देश की सबसे बड़ी छावनियों में से एक है। मेरठ के इस छावनी क्षेत्र में अनेक सड़कों की स्थिति अत्यंत ख़राब है तथा पेयजल एवं सीवर इत्यादि की व्यवस्था भी समुचित नहीं है।
छावनियों में जनसँख्या के निरंतर बढ़ते रहने के अनुपात में संसाधनों का विस्तार नहीं हुआ है। विभिन्न स्थानीय स्रोतों से जो आय छावनी की शिविर पालिका को होती है वह पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान इत्यादि पर ही खर्च हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय विकास कार्यों के लिए संसाधनों का अभाव ही रहता है। अध्यक्ष जी, किसी समय श्रेष्ठ नागरिक सुविधाओं वाला छावनी क्षेत्र संसाधनों की द्रष्टि से आजकल कठिनाइयों से जूझ रहा है।
सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि छावनी क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत, पेयजल तथा सीवर इत्यादि की नागरिक सुविधाओं के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने तथा इन छावनी क्षेत्रों में नियमित रूप से कार्यों को करने के लिए संसाधन दिए जाने की स्थाई व्यवस्था भी बनाई जाए।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›