Report by : Santram Pandey
Published at :
पत्रकारों की सुरक्षा करो, फर्जी मामलों में फंसाना बंद हो, सीएम को संबोधित एसडीएम को दिया गया ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने बलिया मे भी साथियों के उत्पीड़न पर जमकर की गर्जना
प्रतापगढ़,पत्रकार सुरक्षा कानून समेत विभिन्न मांगो को लेकर गुरूवार को यहां लालगंज तहसील में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। महासंघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी की अगुवाई मे सौपे गये ज्ञापन मे पत्रकारों ने बलिया जिले मे परीक्षा प्रश्न पत्र सार्वजनिक प्रकरण मे साथी पत्रकारों को फर्जी मुकदमें मे नामजद किये जाने पर आक्रोश जताया गया।

ज्ञापन के जरिए इस प्रकरण मे पत्रकारो का उत्पीड़न रोकते हुए उनकी फौरन रिहाई की मांग की गयी। वही प्रदेश महामंत्री ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि प्रदेश मे पत्रकार उत्पीड़न की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार अविलम्ब प्रदेश मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे। उन्होनें कहा कि इसके लिए उत्तर प्रदेश की प्रेस मान्यता नियमावली मे संशोधन करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए उपबन्ध बनाया जाय। वहीं ज्ञापन मे प्रदेश मे पत्रकार आयोग का गठन कर महासंघ को प्रतिनिधित्व दिये जाने और प्रदेश मे पत्रकार से जुड़े प्रकरणों मे कथित संलिप्तता की जांच सीओ स्तर के अधिकारी से ही कराये जाने की मांग की गयी है।

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी व तहसील महामंत्री साकेत मिश्र ने कहा कि पत्रकारों की मांगे शीघ्र पूरी न हुई तो लोकतंत्रतात्मक ढंग से आवाज बुलन्द करने के लिए हर जरूरी कदम उठाये जाएंगे। एसडीएम अरूण कुमार सिंह ने ज्ञापन मुख्यमंत्री के समक्ष डीएम के माध्यम से भेजवाये जाने का पत्रकारों को भरोसा दिलाया। ज्ञापनदाताओं मे डा. आशीष सिंह, अशोकधर द्विवेदी, विनोद मिश्र, प्रेम मिश्र, राहुल मिश्र, मुकेश तिवारी, लवलेश शुक्ल, मुकेश सिंह सुमित त्रिपाठी आनंद त्रिपाठी आदि पत्रकार रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›