Report by : Santram Pandey
Published at :
द कश्मीर फाइल्स के बाद अब ज़ल्द ही आएगी कश्मीर फाइल्स 2
विज्ञापन
विज्ञापन


फि़ल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) इतने विवादों से और तारीफों से गुजरी है की अब फि़ल्म डॉयरेक्टर विवेक अग्निहोत्री कश्मीर फ़ाइल 2 को बनाने की योजना बना रहे हैं। इस कहानी में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और उनकी दर्द भरी कहानी की एक सच्ची घटना से लोगों को रूबरू करवाया था। लेकिन अब सवाल ये कि कश्मीर फाइल 2 में निर्माता क्या दिखाने वाले हैं? अपनी नई फिल्म को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म द दिल्ली फाइल्स, 1984 के ब्लैक चैप्टर पर आधारित होगी।

इस फिल्म में तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ दिखाया जाएगा. विवेक अग्निहोत्री ने कहा, भारत के इतिहास में साल 1984 एक काले अध्याय की तरह है। पंजाब में जिस तरह आतंकवाद की स्थिति को हैंडल किया गया था, वो अमानवीय था. ये पूरी तरह से वोट बैंक की पॉलिटिक्स के लिए था और इसीलिए पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने आतंकवाद की खेती की।Ó आगे उन्होंने कहा कि यह फिल्म दिल्ली के बारे में नहीं है, बल्कि कैसे दिल्ली इतने सालों से भारत को बर्बाद कर रही है, इसके बारे में है। किसने दिल्ली पर राज किया, कैसे मुगल राजाओं से लेकर ब्रिटिश और मॉडर्न समय के लोगों ने इसे बर्बाद किया।, कैसे मुगल राजाओं से लेकर ब्रिटिश और मॉडर्न समय के लोगों ने इसे बर्बाद किया. इतिहास सबूत और तथ्यों पर आधारित होता है।

भारत में दिक्कत यह है कि लोग इतिहास को दूसरों की बातों या पॉलिटिकल एजेंडा के हिसाब से लिखते हैं। इसके आलावा फि़ल्म द कश्मीर फाइल्स की बात करें तो इसने अपने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था कम बजट में बनी द कश्मीर फाइल्स ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सभी को चौंका दिया था। अब दर्शकों को विवेक अग्निहोत्री कि नई फिल्म का इंतजार है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›