E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

EServiceMantraStripe Advt 500x127
Sultanpur
सुल्तानपुर

Sultanpur News: तेज रफ्तार बस ने साईकिल सवार छात्र को रौंदा, नाराज छात्रों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लगाया जाम

Sultanpur News: तेज रफ्तार निजी बस ने मंगलवार सुबह नेमपुर-दोस्तपुर रोड पर कामतागंज बाजार के पास साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौत से नाराज ग्रामीणों ने चालक को बंधक बनाकर बस में तोड़फोड़ की। उधर, नाराज छात्रों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया।

जाम खुलवाने के लिए आए पुलिस और प्रशासनिक अमले पर छात्रों व ग्रामीणों ने पथराव भी किया। अभी एक्सप्रेस वे पर आवागमन ठप है। दोस्तपुर के पसियापारा गांव का लवकुश (14) रामदेव सिंह इंटर कॉलेज कामतागंज में कक्षा आठ का छात्र था। वह मंगलवार सुबह साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रहा था। कामतागंज बाजार के पास तेज रफ्तार निजी बस ने छात्र को कुचल दिया। हादसे में लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई।

नाराज ग्रामीणों ने पहले तो चालक को बंधक बनाकर जमकर मारा पीटा फिर बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाद में कॉलेज के छात्र व ग्रामीण पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कामतागंज मदनपुर के निकट जाम लगा दिया। उन्हें समझाने आए पुलिस व प्रशासनिक अमले पर भी पथराव किया गया। करीब एक घंटे से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आवागमन ठप है।

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।