Report by : Neha Singh
Published at :
पड़ोसी की जान लेने पर उतारू हुई महिला! गुस्से में पहले दो उंगलियां दांतों से चबाई फिर खा गई
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इंसान को गुस्सा आता है तो वह अपने होशोहवास तक खो देता है। गुस्से में इंसान मारपीट की कगार तक भी पहुंच जाता है और नुकसान तक पहुंचाता है। ऐसा ही कुछ स्पेन की एक महिला ने किया है। इस महिला ने गुस्से में आकर अपनी ही पड़ोसी की दो उंगलियां चबा डाली। एक खबर के मुताबिक, स्पेन में दो पड़ोसियों के बीच लड़ाई शुरू हुई, इस लड़ाई में एक महिला अपने पड़ोसी से इतनी ज्यादा नाराज थी कि गुस्से में आकर उसने उंगलियां चबा डालीं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला भी दर्ज कर दिया है। यह लड़ाई बस इस बात पर हुई कि महिला को शक था कि उसकी पड़ोसी जादू-टोना करती है। इसको लेकर दोनों के बीच बहस हुई फिर हाथापाई शुरू हो गई। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन के Seville में रहने वाली 45 साल की महिला को 48 वर्षीय पड़ोसी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=VQE6LV0pDMM

जादू-टोना का था पड़ोसी को शक

आरोपी ने दातों से दो उंगलियां पहले चबाई फिर उसे खा गई। इस पूरी वारदात को खुद आरोपी की 6 साल की बेटी ने अपनी ही आंखों से देखा। पुलिस को इसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने दिया। पुलिस ने बताया कि, जब वह मौके पर पहुंची तो पाया कि आरोपी ने पीड़िता की बहुत बुरी तरह पिटाई की थी। पुलिस ने आगे बताया कि, पड़ोसी को शक था की महिला जादू-टोना करती थी और पानी में नमक मिलाकर उसके घर पर छिड़कती थी।

इसी बात को लेकर दोनों की बीच बहसा-बहसी हुई और फिर भारी पत्थर से वार किया। महिला यहीं नहीं रूकी, इसके बाद आरोपित महिला ने गुस्से में दो उंगलियां अपने दांतों से काटीं और उन्हें खा गई। इस समय पीड़िता महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं आरोपी महिला को मानसिक स्थिति के लिए जांच में भेजा है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›