Report by : News Desk
Published at :
पुलिस का घेरा तोड़कर सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का घेरा तोड़कर सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता

गंगानगर में फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला

मेरठ। पुलिस की तमाम घेराबंदी बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नहीं रोक सकी। पार्टी के जिलाध्यक्ष को पुलिस के हाउस अरेस्ट से छुड़ाकर दर्जनों कार्यकर्ता घेराबंदी तोड़ते हुए मवाना रोड पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते हुए उन्हें पद से हटाए जाने की मांग की।
बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था। जिसके चलते बृहस्पतिवार की सुबह ही पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी को गंगानगर स्थित उनके घर में हाउस अरेस्ट कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी करते अंकुश चौधरी के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए अंकुश चौधरी को घर से बाहर निकाल लिया। इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता जुलूस निकालकर मवाना रोड पहुंचे। पुलिस के रोकने के बावजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते हुए उन्हें पद से हटाए जाने की मांग की।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›