• मनोरंजन
  • Abhilipsa Panda: जल्द ही बद्रीनाथ और केदारनाथ में मनमोहक प्रस्तुति देंगी अभिलिप्सा पांडा

    Abhilipsa jpg

    ई रेडियो इंडिया

    हर-हर शंभु गाना हर किसी की जुब़ान पर छाया हुआ है और इस गाने से फेमस हुई भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा को आज सभी जानते है… उन्होने अपनी आवाज़ में इस गाने की बेहद ही शानदार प्रस्तुति दी। जिसके चलते बद्रीनाथ और केदारनाथ के कपाट खुलने के मौके पर अभिलिप्सा पांडा अपनी भजन प्रस्तुति देंगी।

    शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास के कैंप कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री ने भजन गायिका को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने अपनी मनमोहक गायिकी से संगीत जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है जो युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins