Bareilly: सपा उममीदवार संजीव सक्सेना ने नामांकन पत्र किया दाखिल

whatsapp image 2023 04 15 at 45302 pm 1682093537 jpeg

ई रेडियो इंडिया

बरेली में पांच दिनों से चल रही नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में शुक्रवार को मेयर पद के लिए पहला नामांकन पत्र दाखिल हुआ। सपा समर्थित उम्मीदवार संजीव सक्सेना ने एक सेट नामांकन पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को दोपहर के समय सपा उम्मीदवार संजीव सक्सेना प्रस्तावक और समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि अपनी जीत पक्की है। इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

वहीं नगर निगम पार्षद नगर पालिका और पंचायत के अध्यक्ष सदस्य पद के लिए 471 नामांकन पर्चे दाखिल हुए। आपको बता दें कि निर्वाचन कार्यालय के अनुसार अब तक सभी पदों के लिए 911 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।