Report by : Nisha Pal
Published at :
Abhilipsa Panda: जल्द ही बद्रीनाथ और केदारनाथ में मनमोहक प्रस्तुति देंगी अभिलिप्सा पांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

हर-हर शंभु गाना हर किसी की जुब़ान पर छाया हुआ है और इस गाने से फेमस हुई भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा को आज सभी जानते है… उन्होने अपनी आवाज़ में इस गाने की बेहद ही शानदार  प्रस्तुति दी। जिसके चलते बद्रीनाथ और केदारनाथ के कपाट खुलने के मौके पर अभिलिप्सा पांडा अपनी भजन प्रस्तुति देंगी। 

शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास के कैंप कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री ने भजन गायिका को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने अपनी मनमोहक गायिकी से संगीत जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है जो युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। वहीं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›