Report by : News Desk
Published at :
सपना चौधरी ने भीड़ की ओर देखकर कह दी ऐसी बात
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेज-शो के दौरान सपना चौधरी ने दर्शकों को लेकर कही बड़ी बात || वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सपना को कहा थैंक्स-यू

संवाददाता, ई रेडियो इंडिया। रील लाइफ हो या रियल लाइफ सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या करोड़ों में है। उनके एक-एक डांस शो में हजारों लाखों की भीड़ जुट जाती है। ऐसा बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के पब्लिक शो में भी बड़ी मुश्किल से देखा गया है।

इन दिनों सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं उन्होंने इस वीडियो में दर्शकों को लेकर ऐ ऐसा कमेंट कर दिया है जिससे उनके प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है। वायरल हो रही 18 सेकंड की वीडियो में स्टेज पर खड़ी सपना चौधरी कहतीं हैं कि- ‘मुझसे सब हमेशा पूछते रहते हैं कि मुझे हौसला कहां से मिलता है। तो आइए दिखाती हूं।’ इतना कहते ही कैमरा सामने की तरफ खड़ी भीड़ की तरफ जाता है। चौधरी इसी भीड़ की तरफ इशारा कर कहती हैं कि उन्हें हौसला यहीं से मिलता है।

इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है और लोगों के कमेंट भी अब तक हजारेां की संख्या में पहुंच गए हैं।….

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›