Report by : editor
Published at : Updated at :
Actor Girish Thapar हुये सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Girish Thapar को एक बार फिर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनको उनके गृह जनपद मेरठ में मिला है। आपको बता दें कि अपनी मां की स्मृति में मासिक अन्न सेवा की शुरुआत करने वाले पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ने डिजिटल चैनल ई-रेडियो इंडिया के आठ वर्ष पूरे होने की खुशी में विभिन्न हस्तियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, साहित्य व राजनीतिक लोगों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता गिरीश थापर जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्हे यह सम्मान ई-रेडियो इंडिया के संरक्षक जय प्रकाश मिश्र व संपादक त्रिनाथ मिश्र ने भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलदत्त शर्मा व कवि ईश्वर चंद गंभीर की उपस्थिति में प्रदान किया।

आपको बता दें कि अभिनेता गिरीश थापर मेरठ के रहने वाले हैं और उन्होंने सैकड़ों फिल्मों व टीवी सीरियलों में काम किया है। उनका अभिनय सजीव व आकर्षक होता है। गिरीश सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों में भी प्रतिभाग करने में सदैव आगे
रहते हैं।

Actor Girish Thapar हुये सम्मानित
Actor Girish Thapar हुये सम्मानित
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›