Tribute paid to those killed in Pahalgam terror incident
मेरठ। मूर्ति मंदिर महादेव उर्फ नागा बाबा ट्रस्ट पर ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में पहलगाम कश्मीर में हुई वीभत्स हत्याकांड पर एक श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए डॉक्टर अजय शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य मोदी डिग्री कॉलेज ने आतंकवादियों की इस कायराना घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहां यह घटना अत्यंत निंदनीय है। जिस प्रकार पहलगाम की घटना को अंजाम दिया गया, इससे यह सिद्ध होता है कि कश्मीर के अंदर इन आतंकियों का सरपरस्ती अभी जिंदा है अतः आतंकियों के साथ-साथ इनकी भी खोज होनी बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राजगोपाल कात्यांन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा इतिहास से सबक लेते हुए इस वीभत्स और कायराना घटना को करने वालों का भी अंजाम भी सख्त ही होना चाहिए ।सत्यप्रकाश अग्रवाल ने भी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जब घाटी में कश्मीरी आवाम शांति की राह पर है तब ऐसी ताकतों को अलगाव के बीजबोना ये दर्शाता है की ये अलगाववादी भारत में शांति और विकास के दुश्मन हैं, तो तब ऐसी ताकतों को तो सख्ती से कुचलना बहुत जरूरी है।
इस सभा में आलोक सिसोदिया, डॉ पायल, राजेश, डॉ देश दीपक, मुकेश शर्मा, संजीव अग्रवाल, राकेश, अमित, अंशुल गुप्ता, प्रदीप जी, चिकेतन राजीव, देवेंद्र कुमार सुनील शर्मा आदि ने भी इस कायराना कृत्य पर रोष व्यक्त करते हुए आतंकवाद और आतंकवादी को और सख्ती से कुचलने की मांग की।।


