Report by : News Desk
Published at :
812b205e 1b46 40bd a79f c8ad409e415b
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई सकेत से रवाना हुई पोलिंग पार्टी,कड़ी सुरक्षा में होगा एमएलसी चुनाव

मेरठ। शुक्रवार को मेरठ में होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को आईटीआई साकेत से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। इस दौरान आला अधिकारियों ने आईटीआई में निरीक्षण करते हुए चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने दावा किया कि कड़ी सुरक्षा में निष्पक्ष और पारदर्शिता पूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
बृहस्पतिवार को कमिश्नर भानु गोस्वामी, डीएम डॉक्टर वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने आईटीआई साकेत पहुंचकर चुनाव में लगाए गए पोलिंग एजेंट्स को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना किया। डीएम डॉक्टर वीके सिंह ने बताया कि मेरठ में नौ जिलों के एमएलसी प्रत्याशियों का चुनाव शुक्रवार को होगा। जिसके लिए पूरे जिले में कुल 31 केंद्र बनाए गए हैं। इन 31 सेंटरों में 107 पोलिंग बूथ हैं। जिनमें 77 पर स्नातक प्रत्याशियों के लिए और 30 बूथों पर शिक्षक प्रत्याशियों के लिए वोटिंग होगी। सभी 31 सेंटरों पर 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसी के साथ एडीएम और एसपी रैंक के अधिकारियों को सुपर जोन में ड्यूटी के लिए लगाया गया है। शुक्रवार को सभी 31 सेंटरों पर सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 तक मतदान होगा। इसके बाद पोलिंग एजेंट्स पोलिंग सेंटरों से मत पेटियों को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करेंगे। डीएम ने बताया कि चुनाव में वोटिंग करने वाले मतदाताओं को उनकी संस्थाओं द्वारा विशेष अवकाश की अनुमति दी जाएगी। जो संस्थान अपने संस्थान में कार्यरत किसी कर्मचारी को वोटिंग के लिए विशेष अवकाश नहीं देता। उस व्यक्ति को वोटरों को वोट के अधिकार से वंचित करने का दोषी मानते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी वोटरों से एमएलसी चुनाव में मतदान करने की अपील की। साथ ही दावा किया कि पूरे जिले में बेहतर व्यवस्था बनाते हुए निष्पक्ष और पारदर्शिता पूर्ण चुनाव कराया जाएगा। वहीं, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सभी आला अधिकारी मतदान के दिन भ्रमणशील रहेंगे। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›