Report by : News Desk
Published at :
68fdc285 4a01 4a5d 90fa 730534bd4286
विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा के घर पर आए युवक ने दी जान

फंदे से लटका मिला शव

मेरठ। बृहस्पतिवार की सुबह नौचंदी थाना क्षेत्र की कैलाशपुरी में एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। युवक एक दिन पहले अपने चाचा के घर पर आया था। मौत से पहले देर रात युवक ने अपनी बहन को मोबाइल पर मैसेज भी किया था कि वह मरने जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी फेस टू निवासी शुभम श्रीवास्तव पुत्र मनोज श्रीवास्तव एक दिन पहले कैलाशपुरी में रहने वाले अपने चाचा राकेश के घर पर आया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9:30 बजे शुभम का शव राकेश के घर में कमरे में फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि शुभम ने दो साल पहले सुभाष नगर निवासी विधि से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दंपती मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित फ्लैट में रह रहे थे। रात करीब 3:30 बजे शुभम ने अपनी बहन कोमल के मोबाइल पर मैसेज भेजा था कि वह जान दे रहा है। कोमल ने रात में मैसेज नहीं देखा। सुबह जब तक कोमल ने मैसेज देखा, तब तक शुभम की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›