• मनोरंजन
  • ड्रग्स लेते पकड़ी गई एक्ट्रेस

    BK new phrame 1 copy 4

    मुंबई। मुंबई के सबर्बन जुहू इलाके में स्थित एक फाइव स्टार होटल में रेड कर मुंबई पुलिस ने तेलुगु एक्ट्रेस नायर शाह और उनके दोस्त आशिक साजिद हुसैन को अरेस्ट किया है। इन पर बिना इजाजत होटल के कमरे में बर्थडे पार्टी करने और ड्रग्स का सेवन करने का आरोप है। नायरा ने फिल्म तेलुगु फिल्म मिरुगा, बुर्रा कथा और इ-ई में काम किया है।

    सांताक्रूज पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को एक्ट्रेस नायर शाह का जन्मदिन था और वे अपने दो साथियों के साथ होटल के एक कमरे में पार्टी कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में ड्रग्स पार्टी हो रही है, इसके बाद यहां रेड की गई और रोल की गई चरस की सिगरेट के साथ एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया।

    मेडिकल में ड्रग्स की पुष्टि बढ़ा सकती है मुसीबतः रविवार रात हुई इस रेड के बाद सोमवार सुबह एक्ट्रेस का मेडिकल करवाया गया। मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद अगर एक्ट्रेस की बॉडी में तय मात्रा से ज्यादा ड्रग्स मिलती है, तो उनकी मुसीबत बढ़ सकती है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिस दौरान रेड हुई, तीनों सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ नशे का सेवन कर रहे थे।

    अदालत से मिली जमानतः सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के गिरफ्तार करने के बाद सोमवार दोपहर दोनों को स्थानीय बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है। इनके साथ मौजूद गोवा के रहने वाले एक अन्य शख्स रेड के बाद वहां से फरार हो गया। फिलहाल उसकी भी तलाश जारी है।
    मुंबई।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins