Report by : Neha Singh
Published at :
अभिनेत्री नैला ग्रेवाल को शाहिद कपूर पर था क्रश
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई। आने वाली फिल्‍म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में नजर आने वाली अभिनेत्री नैला ग्रेवाल ने बताया कि उन्‍हें एक समय पर एक्‍टर शाहिद कपूर पर क्रश था।‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में नैला के अलावा रोहित सराफ, पश्मीना रोशन और जिबरान खान भी हैं। फिल्म का निर्देशन निपुण अविनाश धर्माधिकारी ने किया है।

मूल फिल्म ‘इश्क विश्क’ से प्रभावित होने के बारे में बात करते हुए एक्‍ट्रेस ने कहा, ”मैंने ‘इश्क विश्क’ कई बार देखी है और बड़े होते हुए शाहिद कपूर मेरे क्रश हो गए थे। अब इस फिल्‍म के नए वर्जन ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में अवसर पाना वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है। यह एक क्लासिक को फिर से देखने का एक शानदार अवसर है।

नैला को रवि किशन के साथ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई स्ट्रीमिंग सीरीज ‘मामला लीगल है’ में भी देखा गया था। यह सीरीज अब अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›