Report by : Nisha Pal
Published at : Updated at :
Adipurush: आदिपुरुष मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज़, जल्द ही सिनेमाघरों में भी होगी रिलीज़
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

बाहुबली से पैन इंडिया स्टार बन चुके साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष की घोषणा जब से हुई है तब से यह सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म साल 2023 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। आदिपुरुष को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का पोस्टर, टीजर सामने आने के बाद फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि मेकर्स ने आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

प्रभास और कृति सेनन की केमेस्ट्री ट्रेलर में दिल जीतने का काम कर रही है। राम के किरदार में प्रभास छा गए हैं माता सीता बनी कृति का सौम्य रूप हर किसी का मन मोह रहा है। अब देखना ये होगा कि बाहुबली मूवी से सबके दिलों पर छा जाने वाले प्रभास आदिपुरूष में क्या कमाल दिखाते है…?

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›