• सेहत
  • त्वचा से लेकर वजन घटाने में कारगर है बादाम का तेल, इस तरह करें इस्तेमाल

    Badam Tel

    बादाम की तरह की इसका तेल भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. यह स्किन और बालों के लिए काफी हेल्दी माना जाता है. इस तेल में विटामिन ई की मात्रा सबसे ज्यादा होती है. इसके आलावा मैग्नीशियम, फैटी एसिड, प्रोटीन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, पोटैशियम, ओमेगा फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन के, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी पाए जाते हैं, जो सिर से लेकर पैर तक सेहत के लिए जबरदस्त तरीके से फायदा पहुंचाते हैं. अगर बादाम के तेल से शरीर में मालिश किया जाए तो कई बेहतरीन लाभ हो सकते हैं।

    बादाम स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ दिमाग को भी तेज करने में मदद करता है। इसके अलावा बादाम का उपयोग त्वचा और बालों की देखभाल के लिए भी किया जाता है। साथ ही इसका उपयोग वजन कम करने के लिए भी किया जाता है। कैसे…? आईये जानते हैं…

    वज़न कम करने में मदद

    बादाम के तेल से पैरों की मालिश करने से शरीर में जमा फैट कम होता है और हानिकारक तत्व बाहर निकलते हैं. बादाम में फ़ाइबर की मात्रा ज़्यादा होती है, जो धीमी गति से पचता है और कैलोरी रिलीज़ करता है. इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और कैलोरी का सेवन कम होता है।

    बादाम के तेल को खाने में शामिल करने से आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। बादाम का तेल आपके शरीर से एक्स्ट्रा फैट को बर्न कर स्वास्थ्य को फिट रखने में मदद करता है।

    तनाव-थकावट दूर करने में मदद

    बादाम के तेल से पैरों की मालिश करने से शरीर को आराम मिलता है और थकान दूर होती है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।

    स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बादाम के तेल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखता है. इससे मसाज करने पर कई तरह की स्किन डिजीज जैसे एक्ने, एक्जिमा, डर्मटाइटिस से छुटकारा मिल सकता है. इसमें मौजूद विटामिन ए स्किन को हेल्दी रखकर उसकी चमक बढ़ाता है. नए स्किन सेल्स बनाने में मदद करता है, जिससे फाइन लाइंस की समस्या दूर होती है।

    बालों को बनाए खूबसूरत

    बादाम का तेल हर तरह के बालों के लिए बेहतरीन माना गया है. एक स्टडी के अनुसार, बालों में इस तेल से मसाज करने पर बाल झड़ना कम हो सकते हैं. इससे स्कैल्प में खुजली, डैंड्रफ, रेड स्कैल्प की समस्एं भी दूर होती है. इस तेल को लगाने से इंफ्लेमेशन भी कम होता है।

    शिशुओं को मिलते हैं कई लाभ

    बादाम के तेल से मालिश करने से छोटे बच्चों को कई लाभ होते हैं. कई शिशुओं में क्रैडल कैप सूजन की समस्या होती है. इनकी स्किन पीली, चिपचिपी और पपड़ीदार होती है. इसे हटाने में मीठे बादाम तेल फायदेमंद हो सकता है. बादाम तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड होता है जो शिशुओं की स्किन को मॉइस्चराइजर कर ड्राई होने से रोकता है और उसे सॉफ्ट, हाइड्रेट बनाता है।

    इस तेल से मालिश से बच्चों की त्वचा में एक्जिमा, लालिमा और रैशेज जैसी समस्याएं नहीं होने देता है. इससे उनकी हड्डियों का विकाल होता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होने से अंगों को आराम और तनावग्रस्त मांसपेशियों को राहत मिलती है. इसके अलावा यह तेल बच्चों के बालों को पोषण और मजबूत भी बनाता है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins