Report by : News Desk
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार की भोर में एक ही परिवार के मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव निवासी सुखराम की पत्नी कुमारी देवी (52), बहु चांदनी (27) और पोता सौरभ कुमार (7) के साथ मंगलवार को करीब 5 बजे भोर में छठ पूजा देखने के लिए निकले थे। तीनों हाईवे के किनारे स्थित मेघा बाबा का दर्शन कर जैसे ही नेशनल हाईवे किनारे से तीनों पैदल जाने लगे कि पीडीडीयू नगर की तरफ से जा रहे ट्रक तीनों को कुचलते हुए मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, बाइक व गोमती को भी क्षतिग्रस्त करते हुए अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग निकला।

आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इसकी जानकारी परिजनों को होते ही कोहराम मच गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरा गांव मर्माहत है। सुखराम के पुत्र रंजीत कुमार की शादी 9 वर्ष पूर्व चांदनी से हुई थी। जिसका इकलौता पुत्र सौरभ कुमार (7) वर्ष था। सुखराम मजदूरी व रंजीत पेंटर का काम कर घर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

नेशनल हाईवे किनारे एक भाजपा नेता के स्कूल के पास अभी तक सर्विस रोड नहीं बनने से आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। इसकी शिकायत भी कई बार ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लेकर एनएचआई तक किया। सत्ता पक्ष के दबाव के कारण अभी तक यह मामला ठंडा बस्ता में पड़ा हुआ है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›