Report by : eradioIndia.com
Published at : Updated at :
विज्ञापन
विज्ञापन
  • त्रिनाथ मिश्र

मेरठ। जीवन के लिए सबसे उपयोगी पदार्थ रक्त यानी खून, यदि किसी व्यक्ति को समय पर रक्त न मिले तो उसकी जान जा सकती है। समाज में इस तरह की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए एंग्री यूथ ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट ने एप की शुरुआत की है। जब भी आपको जरूरत हो तो अपने मोबाइल फोन पर इस एप को डाउनलोड करें और इसमें रजिस्टर्ड रक्तदाताओं की लिस्ट में से किसी को भी कॉल कर सकते हैं।

© रक्त की कालाबारी को रोकने के लिए ‘Angry Youth’ ने Develop किया Blood-App, सुनील भराला ने किया उद्धाटन
एंग्री यूथ आर्गेनाइजेशन द्वारा सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज मित्तल, शुभम गुप्ता मौजूद रहे।

इस एप के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति तक सीधे रक्त पहुंच सकेगा और रक्त की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा भी कसने में मदद मिलेगी। –शुभम गुप्ता, अध्यक्ष- एंग्री यूथ आर्गेनाइजेशन ट्रस्ट

कार्यक्रम कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड पर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पं. सुनील भराला ने एप का उद्धाटन किया। इसके बाद उन्होंने समाजसेवा करने वाली दर्जन भर से अधिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया। 

© रक्त की कालाबारी को रोकने के लिए ‘Angry Youth’ ने Develop किया Blood-App, सुनील भराला ने किया उद्धाटन
Media Welfare Society के अध्यक्ष Ravindra Verma को सम्मानित करते भाजपा नेता सुनील भराला।

कार्यक्रम में मीडिया वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रविन्द्र वर्मा को प्रतीक चिह्न देते हुए पं. सुनील भराला ने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से देश की सेवा करने वालों को भी हमें सदैव आगे रखने की आवश्यकता है।

© रक्त की कालाबारी को रोकने के लिए ‘Angry Youth’ ने Develop किया Blood-App, सुनील भराला ने किया उद्धाटन
जीतू नागपाल एवं शैंकी वर्मा को सम्मानित करते व्यापारी नेता दीपक राज शर्मा।

दीपक शर्मा ने किया व्यापारियों को सम्मानित:

गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में वरिष्ठ व्यापारी नेता दीपक राज शर्मा एवं भाजपा नेता नीरज मित्तल मौजूद रहे। दीपक शर्मा ने समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले व्यापारी नेता जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा सहित व्यापारियों एवं छात्र नेताओं को भी सम्मानित किया, ब्लड एप की शुरुआत पर सभी को बधाई दी और भविष्य में इसके बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई। 
© रक्त की कालाबारी को रोकने के लिए ‘Angry Youth’ ने Develop किया Blood-App, सुनील भराला ने किया उद्धाटन
मीडिया वेलफेयर सोसाइटी के उपसचिव आदित्य गुप्ता को सम्मानित करते पं. सुनील भराला।

© रक्त की कालाबारी को रोकने के लिए ‘Angry Youth’ ने Develop किया Blood-App, सुनील भराला ने किया उद्धाटन

© रक्त की कालाबारी को रोकने के लिए ‘Angry Youth’ ने Develop किया Blood-App, सुनील भराला ने किया उद्धाटन

© रक्त की कालाबारी को रोकने के लिए ‘Angry Youth’ ने Develop किया Blood-App, सुनील भराला ने किया उद्धाटन

इनके सहयोग से सम्पन्न हुआ कार्यक्रम:

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूली छात्रों एवं बैंड परफार्मर्स का सहयोग रहा। शुभम गुप्ता, वसीम पठान, तनिष्क गुप्ता, रेशु गोएल, ज्योति, राजीव, इषित, शगुन चेतन, अर्चित, उमाकान्त, श्रेष्ठा, संजीव, हर्षित सिंह, शिवम पांडे, उमेंग श्रीवास्तव, शैलेंद्र, सविता, सुनील वाल्मीकि एवं वल्देन सिंह सहित सभी पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग रहा।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›