Report by : News Desk
Published at :
tmptepotg25
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्ना आंदोलन को BJP-RSS का गुप्त समर्थन था , सोनिया गांधी की किताब में बड़ा दावा

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में अन्ना हजारे के नेतृत्व में चले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को लेकर किए गए दावों ने नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। किताब में दावा किया गया है
कि वर्ष 2011 में देशभर में चर्चा का केंद्र बने ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गुप्त समर्थन प्राप्त था।सोनिया गांधी ने किताब में आंदोलन के घोषित उद्देश्य और उसके कथित राजनीतिक प्रभाव पर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर शुरू हुए इस आंदोलन का वास्तविक उद्देश्य तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार को सत्ता से हटाना था।वहीं, इन दावों पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह न कांग्रेस के साथ थे और न ही भाजपा के साथ।किताब में वर्ष 2011 के उस दौर का उल्लेख किया गया है, जब भ्रष्टाचार के मुद्दे पर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे और अन्ना हजारे आंदोलन का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे थे।सोनिया गांधी के अनुसार, ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ के नाम से चलाए गए इस आंदोलन को भाजपा और आरएसएस का परोक्ष समर्थन मिला था।
किताब में दावा किया गया है कि आंदोलन की वास्तविक मंशा केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसका एक राजनीतिक उद्देश्य तत्कालीन यूपीए सरकार को सत्ता से हटाना भी था।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›