• देश
  • उदयपुर में चाकू से घायल हुए हिन्दू छात्र को 1 लाख रूपये आर्थिक सहायता की घोषणा

    Amit Jani

    उदयपुर में हुए दर्ज़ी कन्हैया लाल साहू क़े मर्डर पे फ़िल्म ‘अ टेलर मर्डर’ स्टोरी बना रहे जानी फायर फॉक्स फिल्म्स क़े प्रोड्यूसर एवं उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना क़े अध्यक्ष अमित जानी ने उदयपुर में चाकूबाजी से घायल हुए हिन्दू छात्र क़े इलाज़ क़े लिए 1 लाख रूपये आर्थिक सहयता देने की घोषना की है। साथ ही उदयपुर और राजस्थान क़े लोगो से ऐसे तत्वों से सतर्क और सावधान रहने की अपील भी की है।

    अमित जानी ने कहा है कि मेवाड़ की धरा पे समुदाय विशेष क़े लोगो द्वारा 2022 में जिस तरह कन्हैया लाल साहू की निर्मम हत्या की गयी वहीं 2024 में फिर से वही दोहराने का प्रयास हुआ है। उन्हें बहुत दुख है और वे सरकार से मांग करते है कि घायल छात्र को इलाज़ का पूरा खर्च दें और हमलावर को सख्त सजा दें। अमित जानी ने घोषणा की कि वे अपने प्रोडक्शन हाउस की तरफ से घायल छात्र को 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने रक्षाबंधन क़े बाद उदयपुर जायेगे।

    अमित जानी ने कहा कि कन्हैया लाल साहू हत्याकांड से उदयपुर और राजस्थान ही नहीं अपितु पूरे देश को एक सबक लेने की ज़रूरत है यदि सतर्कता नहीं अपनाई गयी तो इस तरह की घटनाओ को रोका नहीं जा सकेगा।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins