• जौनपुर
  • फीचर्ड
  • सावित्रीबाई फुले के सपने को साकार कर रहीं अनुप्रिया: पप्पू माली

    Anupriya is fulfilling Savitribai Phule's dream: Pappu Mali
    Suresh kannojiya

    शाहगंज/जौनपुर। अपना दल एस पार्टी जिला कार्यालय वाजिदपुर में शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 196 वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। माली सैनी समाज एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। लोगों ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त श्रीमाली महासभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली रहे। पप्पू माली ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले का देश के सर्वांगीण विकास में अद्वितीय योगदान रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई ने समाज और देश के बहुमुखी विकास की आधारशिला रखी। समाज के उत्थान में उनकी भूमिका अहम है।

    उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल निरंतर प्रयासरत हैं। इसके लिए अनुप्रिया पटेल ने सदन में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि जनहित के हर मुद्दे को अत्यंत मजबूती के साथ सदन में उठा रही हैं और लोगों के हक को दिलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया पटेल सावित्रीबाई फुले के सपने को साकार कर रही हैं। समाज को शिक्षित करके उन्होंने महिलाओं को समाज में सम्मान और अधिकार दिलाने का काम किया।

    बाल विवाह, सती प्रथा और समाज की कुरीतियों को दूर किया। सावित्रीबाई फुले से प्रेरित होकर महिलाएं आज संपूर्ण विश्व में भारत को विश्वगुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनसे प्रेरित होकर महिलाएं सशक्त होकर पीएम मोदी की महिला सशक्तिकरण की परिकल्पना को साकार कर रही हैं।

    उन्होंने दोनों समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिलाने और 3 जनवरी को महिला शिक्षक दिवस घोषित करने की मांग की। अध्यक्षता संयुक्त श्रीमाली महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल श्रीमाली और संचालन श्रीमाली महासभा के उपाध्यक्ष रविकांत माली ने किया।

    मौके पर बबलू श्रीमाली, रामचंद्र माली, राजू माली, सत्येंद्र प्रताप माली, अनिल जायसवाल, हरिहर प्रसाद पटेल, अखिलेश माली, पंचम माली, संतोष माली, संजय माली, राज नारायण पटेल, बजरंगी पटेल, राजेश मिश्रा, जयप्रकाश पटेल, सत्येंद्र पटेल, योगी योगेंद्र नाथ बिंद, धर्मेंद्र पटेल, मानसिंह पटेल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min