Report by : Neha Singh
Published at :
अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ 04 नवंबर को बड़े पर्दे पर
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ 04 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन फिल्मकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने किया है। इसमें अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सस्पेंस थ्रिलर है। टी सीरीज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रिलीज की जानकारी दी है।

टी सीरीज ने कहा है कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज भी हैं। ‘कुत्ते’ का निर्माण लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स ने किया है। प्रस्तुतकर्ता गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी सीरीज हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›