केसरगंज मस्जिद प्रकरण में एसपी सिटी से मिले आसपा नेता बदर अली, कार्यवाही की मांग

077ecb9d 915c 4f15 8ffa 5a6c86c4d1c7
e radio india meerut

मेरठ। केसरगंज मस्जिद में गाजियाबाद के हिंदू संगठन के पदाधिकारियों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने के ऐलान के बाद राजनैतिक माहौल गर्मा गया है। मंगलवार को इस मुद्दे पर आजाद समाज पार्टी के नेता बदर अली एसपी सिटी से मिले। उन्होंने पिंकी चौधरी सहित अन्य कई लोगों पर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
आजाद समाज पार्टी के नेता बदर अली मंगलवार की सुबह अपने साथियों के साथ एसपी सिटी ऑफिस पहुंचे। जहां एसपी सिटी विनायक भोंसले से मिलकर बदर ने आरोप लगाया कि पिंकी चौधरी और उनके साथी मेरठ के अमन-चैन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। केसरगंज स्थित मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान करके पिंकी और उनके साथी शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में पिंकी और उनके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसपी सिटी ने बताया कि मौके पर फोर्स तैनात है। किसी को भी शहर की सुरक्षा और अमन-चैन के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।