Report by : News Desk
Published at :
केसरगंज मस्जिद प्रकरण में एसपी सिटी से मिले आसपा नेता बदर अली, कार्यवाही की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी ने जारी की छह एमएलसी प्रत्याशियों की सूची

मेरठ। एमएलसी चुनाव 2026 में भाजपा ने अपने पत्ते खोलते हुए यूपी से छह एमएलसी प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिनमें मेरठ की स्नातक सीट से दिनेश गोयल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसी के साथ वाराणसी स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह, इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक सीट से डॉक्टर प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मेरठ से दिनेश गोयल के प्रत्याशी घोषित होने पर भाजपाइयों ने उन्हें बधाई दी है। बताते चलें कि दिनेश गोयल वर्तमान समय में इसी सीट से एमएलसी हैं। वहीं, शिक्षक प्रत्याशी पद पर भाजपा पहले ही वर्तमान समय में एमएलसी श्रीचंद शर्मा को टिकट दे चुकी है। दोनों प्रत्याशियों के चयन पर उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›