• देश
  • एस्ट्रोलॉजर अनीता शास्त्री को किया गया सम्मानित

    IMG 20211120 WA0019 jpg
    • संवाददाता, ई रेडियो इंडिया

    नई दिल्ली। एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में 19 वर्षो से समाज सेवा करतीं आ रहीं अनीता शास्त्री को उनके अच्छे कार्यों की वजह से सम्मानित किया गया है। अनीता का मानना है कि भारतीय संस्कृति के इस अंग को देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहुंचाया जाए।

    गत 5 वर्षो से अनिरुद्ध शास्त्री, अमित ठाकुर (निदेशक), एडवोकेट नीरजा अरोड़ा एवं किरण सिंह जी (सलाहकार), आशा मिश्रा (महामंत्री), अर्चना सिंह (मीडियाप्रभारी), सुशांत शास्त्री प्रदीप शास्त्री (सचिव), सूर्य सिंह उपाध्यक्ष, प्रभा सिंह सुरभी एवं समस्त सहयोगी मिलकर जीवन धारा ट्रस्ट का संचालन कर रहे हैं।

    इस ट्रस्ट का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वाबलंबी बनाना है। ट्रस्ट में बच्चों को निशुल्क चित्रकारी, संगीत, नृत्य आदि की शिक्षा दी जा रही है। साथ ही साथ भारतीय सभ्यता की पहचान योगा की भी ट्रेनिंग दी जा रही है।

    सम्मेलन समारोह में मुख्य अतिथि परिवहन राज्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, समाज सेवी एवम पत्रकार पवन कपूर एवं परिण सिंह सोमानी लंदन से मौजूद रहीं।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins