• मेरठ
  • मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, थाने में तहरीर दी

    car gang rape 1528813122

    मेरठ

    मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार की पांच वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वारदात के बाद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
    घटना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के एक मोहल्ले की है, जहां एक व्यक्ति किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है।

    27 जून को वह व्यक्ति किसी काम से बाहर गया था। पीछे से मकान मालिक का बेटा वहां आया और उस व्यक्ति की पांच वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर बाथरूम में ले गया। आरोप है कि युवक बच्ची के साथ गलत काम का प्रयास करने लगा। तभी बच्ची का भाई वहां आ गया और उसने शोर मचा दिया।

    शोर सुनकर आरोपी वहां से भाग निकला। शाम को पिता घर लौटा तो परिवार ने घटना की जानकारी दी। पिता ने थाने में जाकर तहरीर दे दी। बताया जाता है कि उसी दिन से मकान मालिक ने समझौते का दबाव बनाना शुरु कर दिया। 20 हजार रुपये का लालच भी दिया लेकिन पीड़ित ने समझौते से मना कर दिया। रविवार को पीड़ित पिता दोबारा थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ दोबारा तहरीर दी।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 min