E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

Bangladesh Election 2026
News विदेश

Bangladesh Election 2026

बांग्लादेश में आज पार्लियामेंट्री चुनाव हो रहा है. करीब 18 महीने पहले स्टूडेंट्स की बगावत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरा दी थी. देश में 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव 84-पॉइंट रिफॉर्म पैकेज पर रेफरेंडम के साथ-साथ हो रहे हैं. शेख हसीना की अवामी लीग को चुनावों से बैन कर दिया गया है और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सबसे आगे दिख रही है.

मतदान केंद्रों पर अवाम का उत्साह देखा जा रहा है. बड़ी तादाद में महिलाएं भी वोटिंग सेंटरों पर पहुंच रही हैं. इसमें हिंदू नागरिकों की भी अच्छी संख्या है. इन सबके बीच कई जगहों पर झड़प की भी खबरें सामने आई हैं. मुंशीगंज में बम फेंके जाने की खबरें भी आ रही हैं.

बांग्लादेश चुनाव में सीधे तौर पर लड़ाई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के लीडरशिप वाले अलायंस के बीच है. लेकिन 17 साल बाद देश वापस आए हुए बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया के 60 साल के बेटे तारिक रहमान गुरुवार के चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं.

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।