सड़क किनारे बैठे मजदूर से दिनदहाड़े मोबाइल लूट कर फरार हुए बाइक सवार लुटेरे

336a6ad3 3b1c 45d9 b576 2eb67eda2b62
e radio india meerut

मेरठ। बुधवार की दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बैठकर आराम कर रहे मजदूर से बाइक सवार दो लुटेरों ने दिनदहाड़े मोबाइल लूट लिया। मात्र 17 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर लुटेरे मौके से फरार हो गए। हैरत की बात है कि घटना की लाइव सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद थाना पुलिस दो दिन तक पीड़ित को टरकाती रही। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
लोहिया नगर क्षेत्र के रहने वाले मुकेश ने बताया कि वह मजदूरी करता है। मुकेश के मुताबिक मंगलवार की दोपहर में शाहपीर गेट के पास खत्ता रोड पर काम करने गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे लंच के बाद मुकेश सड़क किनारे बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाश मुकेश के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मात्र चंद सेकेंड में हुई घटना के बाद पीड़ित हक्का-बक्का रह गया। मुकेश का आरोप है कि उसने तुरंत घटना की सूचना बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी पर दी। मगर, पुलिस ने दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, लूट की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शुक्रवार को मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो थाना पुलिस ने आनन-फानन में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।