• उत्तराखंड
  • केदारनाथ से लौट रही बस खाई में गिरी

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic

    -बस में महाराष्ट्र के31 लोग सवार थे
    ऋषिकेश, थाना देवप्रयाग क्षेत्र के कोडियाला में रविवार की देर शाम एक बस ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

    थाना देवप्रयाग प्रभारी के अनुसार केदारनाथ से दर्शन कर वापस ऋषिकेश लौट रही बस के सभी 31 यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले थे। अचानक देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला में बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में रायगढ़ पनवेल, नबी मुंबई महाराष्ट्र निवासी 25 वर्षीय संदेश काशी नाथ पुत्र भगत नाथ की मौके पर मौत हो गई।

    सूचना पर पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला, जिसमें से 13 लोगों को ऋषिकेश लाया गया। इनमें 5 लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और 8 लोगों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

    घायलों में शिवनाथ पाटिल (53 वर्ष) पुत्र बसंत, रसीता देवी (50 वर्ष) पत्नी अमृत, अश्वनी (36 वर्ष) पत्नी शिवनाथ पाटिल, तनय पाटिल (17 वर्ष) पुत्र वंदन, ऋतिक (32 वर्ष) पुत्र शरद, संजना पाटिल (40 वर्ष) पत्नी वंदन पाटिल, पंकज (24 वर्ष) पुत्र अनिरुद्ध, रतिक (22 वर्ष) पुत्र शरद सभी निवासी पनवेल, रायगढ़, नबी मुंबई महाराष्ट्र को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

    जबकि पंकज मातरे (24 वर्ष) पुत्र अमृत, ओछला (63 वर्ष) पत्नी आत्माराम, नीतू (36 वर्ष) पत्नी हरीश, श्रीकांत पाटिल (36 वर्ष) पुत्र सीताराम, सचिव (33 वर्ष) पुत्र सीताराम व बादल (26 वर्ष) पुत्र सुनील पाटिल सभी निवासी पनवेल, रायगढ़, नबी मुंबई महाराष्ट्र को देहरादून मार्ग स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में घायल अन्य लोग को मौके पर ही उपचार दिया गया।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins