E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

Dead Body
विदेश

Cable Car Crashed in Italy, 12 की मौत

  • रोम, एजेंसी

Cable Car Crashed in Italy: उत्तर इटली में एक केबल कार के दुर्घनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मौत हो गयी। राहत एवं बचाव सेवा के एक प्रतिनिधि ने बताया कि मृतकों की संख्या 13 हो सकती है। प्रतिनिधि ने कहा,” बचावकर्मियों ने अब तक 12 शव निकाले हैं। अभियान जारी है और यह बदल सकती है। मृतकों की संख्या 13 हो सकती है, लेकिन हम इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर सकते हैं।”

प्रारंभिक रिपोर्ट्स में बताया गया कि दो बच्चों को गंभीर स्थिति में तुरिन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा एक केबल मार्ग पर हुआ,जो स्ट्रेसा गांव और मोट्टारोन के पहाड़ को जोड़ता है और मैगीओर झील से गुजरता है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

96be54fd65fbf1a119c5c35a3b6143820d3d2fcd4baf1de5dae331959e10f9fa
प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।