Chandrasan Prakriti Foundation के कार्यक्रम में बच्चों ने विखेरी छटा
Chandrasan Prakriti Foundation ने गुरु राम राय स्कूल में कराया प्रकृति संरक्षण पर कार्यक्रम। बच्चों ने पोस्टर बनाए, पेड़ बचाने और लगाने का लिया संकल्प
मेरठ। Chandrasan Prakriti Foundation की ओर से गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, राहत रोड, मेरठ में बच्चों के साथ प्रकृति संरक्षण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में बच्चों को प्रकृति के महत्व और उसकी रक्षा करने के तरीके बताए गए।
इस मौके पर कैप्टन चंद्रपाल सिंह यादव ने धरती, पानी, हवा, आग और आकाश जैसे पंचतत्वों की अहमियत बताई और बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें प्रकृति की देखभाल के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना, जल की बर्बादी रोकना और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी है।
Chandrasan Prakriti Foundation के कार्यक्रम में डीएसपी ने क्या कहा
डीएसपी शिवराज सिंह ने प्रकृति पर बढ़ते दबाव और अतिक्रमण पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर अभी से हम नहीं जागे तो आगे चलकर बाढ़, भूस्खलन, मौसम की मार और ओजोन परत की हानि जैसे गंभीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।
अजय चौहान ने बच्चों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। वहीं हिमांशु वशिष्ठ ने रक्षा बंधन पर पेड़ों को राखी बांधने का संदेश दिया और कहा कि पेड़ हमारी धरती के असली रक्षक हैं, हमें उनकी रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम में विपिन पिपला ने बच्चों को प्रकृति को बचाने की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सुंदर-संदेशपूर्ण पोस्टर बनाए।
कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन की ओर से प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार दिए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य ने समापन भाषण में सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। यह कार्यक्रम पूरे उत्साह और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ संपन्न हुआ।
ये👇समाचार भी पढ़ें
- एआई के दौर में एमएसएमई के सामने नई चुनौतियां
- कांग्रेस: अरुणाचल में चीनी सेना से आमने-सामने की स्थिति पर सरकार पर हमला, कहा- पीएम की चुप्पी हैरान करने वाली
- यूपी: राजभर बोले- मुसलमान कब तक बिछाएगा दूसरों की दरी, आजम खां से अखिलेश की सिर्फ मुलाकात चुनावी जुमला
- मीट फैक्ट्री डकैती में गिरफ्तारी
- ‘हर घर धुरंधर’ 25 अक्टूबर को, फ्रीडिश पर होगा प्रीमियर
- पुर्जे-पुर्जे करके बेच डालते थे लूट के मोबाइल, मुठभेड़ में दबोचे गए दो लुटेरे
Send Your News to WhatsApp number 9808899381
Email: eradioindia@gmail.com, info@eradioindia.com







