• राजनीति
  • CM Yogi: भाजपा ने करीब 200 सीटों पर मुस्लिमों को भी दिया टिकट, महिलाएं भी शामिल

    24 04 2023 up cm yogi adityanath 23393729 jpg

    ई रेडियो इंडिया

    नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस बार भाजपा ने बड़े पैमाने पर मुस्लिमों को भी टिकट दिया है। ओवरऑल आंकड़ों पर नजर डालें तो नगर निगम पार्षद और नगर पालिका की करीब 200 सीटों पर मुस्लिम चेहरों को मौका दिया गया है। भाजपा ने अलीगढ़ में सबसे ज्यादा 18 मुस्लिम चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। ये इलाके मुस्लिम आबादी वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसारए पिछली बार इनमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा ने कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा किया था।

    आपको बता दें कि भाजपा ने पहली बार कानपुर में भी पार्षद के पद जीतने के लिए मुस्लिम कार्ड खेला है। रविवार को जारी हुई सूची में भाजपा ने 11 मुस्लिम चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। जिसमें छह महिलाएं शामिल है। इतना ही नहीं चुनाव मैदान में कई पुराने चेहरों को भी फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins