Report by : Nisha Pal
Published at :
Sania Mirza: जल्द ही एक्टिंग में भी हाथ आज़माएंगी सानिया मिर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

सानिया मिर्जा स्पोर्ट्स जगत का जाना माना नाम हैं। सानिया को लोगों ने अक्सर टेनिस कोर्ट में ही खेलते देखा होगा। उनके गेम ने हमेशा भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया है। अब सानिया ने रिटायरमेंट ले ली है और अपने बच्चे की देखभाल पर पूरा फोकस कर रही हैं। इसी बीच यह खबर आ रही है कि सानिया जल्द ही एक्टिंग में भी हाथ आजमाएंगी। 

छोटे पर्दे की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने डेली सोप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस समय एकता अपने सीरियल बेकाबू का जोरों-शोरों से प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। इस शो के जरिए सानिया भी जल्द ही इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं और जल्द ही शो की शूटिंग भी शुरू करेंगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›