Report by : Nisha Pal
Published at :
CM Yogi: भाजपा ने करीब 200 सीटों पर मुस्लिमों को भी दिया टिकट, महिलाएं भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस बार भाजपा ने बड़े पैमाने पर मुस्लिमों को भी टिकट दिया है। ओवरऑल आंकड़ों पर नजर डालें तो नगर निगम पार्षद और नगर पालिका की करीब 200 सीटों पर मुस्लिम चेहरों को मौका दिया गया है। भाजपा ने अलीगढ़ में सबसे ज्यादा 18 मुस्लिम चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। ये इलाके मुस्लिम आबादी वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसारए पिछली बार इनमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा ने कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा किया था। 

आपको बता दें कि भाजपा ने पहली बार कानपुर में  भी पार्षद के पद जीतने के लिए मुस्लिम कार्ड खेला है। रविवार को जारी हुई सूची में भाजपा ने 11 मुस्लिम चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। जिसमें छह महिलाएं शामिल है। इतना ही नहीं चुनाव मैदान में कई पुराने चेहरों को भी फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›