Report by : News Desk
Published at :
CM Yogi in Varansi: कार्यों की समीक्षा के साथ की अहम बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत सेवापुरी विकासखंड के हाथी बाजार स्थित अपने गोद लिए हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थलीय निरीक्षण करने साथ की।

योगी का यहां सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करने अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण समेत सड़क एवं अन्य महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण निर्माण का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री कोविड-19 टीकाकरण व्यवस्था के साथ ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर की जा रही तमाम तैयारियों का जायजा लेंगे तथा इस संबंध अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकते हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›