Report by : News Desk
Published at :
IAS Officer Transfer in Bihar: चार अधिकारियों के तबादले
विज्ञापन
विज्ञापन

IAS Officer Transfer in Bihar: बिहार सरकार ने तीन जिला के जिलाधिकारी समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई ए एस) के चार अधिकारियों का तबादला किया है । सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है । अधिसूचना के अनुसार मुंगेर, जहानाबाद और सीतामढ़ी के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है ।

मुंगेर की जिलाधिकारी (डीएम) वर्ष 2010 बैच की आईएएस रचना पाटिल को स्थानांतरित कर सामान्य प्रशासन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है । वहीं 2010 बैच के आईएएस अधिकारी और अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग हिमांशु कुमार राय का तबादला जहानाबाद के जिलाधिकारी पद पर किया गया है ।

इसी तरह जहानाबाद के जिलाधिकारी नवीन कुमार (2011बैच) का तबादला कर मुंगेर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं सीतामढ़ी की जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा (2014 बैच) का स्थानांतरण करते हुए वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है जबकि वित्त विभाग में संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव(2012 बैच) का स्थानांतरण करते हुए उन्हें सीतामढ़ी के जिलाधिकारी की जिम्मेवारी दी गई है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›