• देश
  • सीएम योगी ने की प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा

    Yogi Aadityanath

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि लव जिहाद, ईव टीजिंग और चेन स्नेचिंग की घटना होने पर बीट सिपाही से लेकर डिप्टी एसपी (सीओ) तक की जवाबदेही तय की जाएगी। रविवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था, त्योहार, विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान चेताया कि शासन स्तर पर रोजाना हर जिले की समीक्षा हो रही है। हर अधिकारी की गतिविधि की भी सीधी निगरानी हो रही है। जन शिकायतों के निस्तारण में देरी और मिथ्या रिपोर्ट लगाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

    योगी ने कहा कि बीते वर्षों में प्रदेश में सभी त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं। आगे बारावफात, अनंत चतुदर्शी के बाद पितृ पक्ष है। वहीं 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र, विजयादशमी है। यह समय संवेदनशील है, लिहाजा सतर्क एवं सावधान रहना होगा। इस दौरान शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने वालों से कठोरता से निपटें। दूसरे संप्रदाय के लोगों को उत्तेजित करने का कुत्सित प्रयास करने वालों पर नजर रखें। पिछले अनुभवों को ध्यान में रखकर सुरक्षा इंतजाम करें। कहीं भी सड़क किनारे बाइक, कार, टैक्सी की पार्किंग न हो। स्ट्रीट वेंडरों का व्यवस्थापन कराएं। अवैध टैक्सी स्टैंडों पर कार्रवाई जारी रहे। इस दौरान शासन स्तर के अधिकारियों के साथ सभी मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर, डीएम, एसपी और जिलों में फील्ड में तैनात अधिकारी मौजूद रहे।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins