Report by : News Desk
Published at :
बढ़ती उम्र को रोक सकते हैं ये ड्रिंक्स, हमेशा दिखेंगे जवां जवां
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती उम्र में झलकता बुढ़ापा हर किसी की परेशानी बन जाता है लगभग हर महिला चाहती है कि उसकी त्‍वचा बढ़ती उम्र में भी जवां और ग्‍लोइंग दिखे। लेकिन उम्र को रोका नहीं जा सकता है और इसका असर चेहरे पर भी दिखाई देने लगता है। ऐसे में महिलाएं सुंदर और लंबे समय तक जवां बने रहने के लिए मार्केट में मिलने वाले कॉस्‍मेटिक्‍स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन असली सुंदरता अंदर से आती है।

शरीर की तरह त्‍वचा को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्‍वों से भरपूर डाइट जरूरी होती है। इसके लिए आप डाइट में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को भी शामिल कर सकती हैं। अगर आप भी यही सोच रही हैं कि त्‍वचा को ग्‍लोइंग बनाए रखने वाले ड्रिंक्स कौन से हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। इन ड्रिंक्‍स की जानकारी मैटरनल और चाइल्‍ड न्‍यूट्रिशनिस्‍ट डॉक्‍टर रमिता कौर ने शेयर की है।

एक्‍सपर्ट का कहना है, ”क्या आप अपने दिन की शुरुआत एक गिलास फ्रेश जूस या किसी अन्य हेल्‍दी डिटॉक्स ड्रिंक से करती हैं? अगर नहीं, तो बढ़ती उम्र में त्‍वचा को जवां और ग्‍लोइंग बनाने के लिए आप ऐसा कर सकती हैं। ये ड्रिंक्‍स शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और आपको हाइड्रेट करके त्वचा को हेल्‍दी और ग्‍लोइंग बनाते हैं।”

सब्जा सीड्स वाटर

सब्‍जा के बीज कोलेजन के उत्‍पादन को बढ़ाते हैं, जो त्‍वचा की लोच में सुधार करके एजिंग प्रोसेस को स्‍लो करता है। साथ, ये बीज त्‍वचा को हेल्‍दी रखने के लिए नए स्किन सेल्‍स का निर्माण करते हैं।

लेने का तरीका

एक चम्‍मच सब्‍जा के बीजों को एक कप पानी में 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।

फिर भीगे हुए बीजों के साथ पानी को पी लें।

मोरिंगा वाटर

मोरिंगा सबसे अधिक पोषक तत्‍वों से भरपूरपौधों में से एक है। इसमें लगभग 90 पोषक तत्‍व और 40 से ज्‍यादा एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है।

लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि इसे डाइट में शामिल करके आप त्‍वचा को भी ग्‍लोइंग बना सकती हैं। मोरिंगा ऑयल में मौजूद विटामिन-सी कोलेजन को बढ़ाता है, जिससे फाइन लाइन्‍स और झुर्रियां कम होती हैं और ढीली त्वचा में कसाव आता है।

लेने का तरीका

एक कप पानी में आधा चम्‍मच मोरिंगा पाउडर मिला लें। फिर इसका सेवन करें।

फ्लैक्‍स सीड्स वाटर

ये बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और त्‍वचा को हेल्‍दी और ग्‍लोइंग बनाते हैं।इसमें हेल्दी फैट्स और विटामिन्‍स भी पाए जाते हैं। यह स्किन को निखारने के साथ ही उसे बेजान और ड्राई होने से बचाते हैं।

लेने का तरीका

भुने हुए अलसी के बीजों की एक चम्‍मच को एक कप पानी में मिलाकर पिएं।

आप चाहें तो एक चम्‍मच अलसी के बीज को रात में एक कप पानी में भिगो दें। सुबह भीगे हुए बीजों के साथ पानी को पी लें।

आंवला और एलोवेरा वाटर

ये दोनों फूड डिटॉक्सिफायर के रूप में काम करते हैं और शरीर को अंदर से साफ करते हैं। आंवला और एलोवेरा कैल्शियम, विटामिन ई, विटामिन-ए और सी से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को स्‍वस्‍थ और जवां बनाए रखते हैं।

लेने का तरीका

एक चम्‍मच एलोवेरा और एक चम्‍मच आंवला को एक कप पानी में मिलाकर पिएं।

ग्‍लोइंग त्‍वचा पाने के लिए स्किन केयर प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करने से लेकर कई तरह के घरेलू नुस्‍खों को आजमाने तक, हम कई चीजों को आजमाते हैं। लेकिन एक जरूरी चीज जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, वह शरीर को अंदर से साफ करना है।

सुबह हेल्‍दी ड्रिंक पीने से न सिर्फ शरीर से हानिकारक टाक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और त्वचा में ग्‍लो आता है, बल्कि इससे आपकी हेल्‍थ भी अच्‍छी रहती है। इसलिए अपने दिन की शुरुआत इनमें से अपनी पसंद के ड्रिंक से करें।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›