Report by : e Radio India
Published at :
मेरठ। मेरठ में शांतिपूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा इंतजाम के साथ शाही ईदगाह में बकरीद की नमाज पढ़ी गई है. जामा मस्जिद और ईदगाह में सामूहिक नमाज पढ़ी गई। जहां पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रशासन अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैद दिखे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक धूमधाम से बकरीद त्यौहार मनाया जा रहा है। मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद ईदगाह में नमाज पढ़ी गई। सभी लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दीं।
मसौढ़ी में बकरीद की नमाज:
रहमतगंज जामा मस्जिद के मौलाना जहूर इमाम ने कहा कि मुल्क की खुशहाली, तरक्की, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई है। कुर्बानी कबूल करने के लिए अल्लाह ताला से दुआ मांगी गई है। इसके बाद सभी इबादतगाहों पर नमाज अदा की जा रही है। नमाज के बाद लोग कब्रिस्तान में फातिहा भी पढ़ने जाते हैं।

