Report by : Neha Singh
Published at :
कांग्रेस राज्य सभा सांसद ने साधना गुप्ता के निधन पर जताया शोक
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज, राज्य सभा सांसद एवं केन्द्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधान मंडल दल उप्र अराधना मिश्रा ने भी श्रीमती साधना गुप्ता के निधन पर शोक जताया है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि हम श्रीमती साधना गुप्ता पत्नी मुलायम सिंह यादव के निधन से हतप्रभ हैं।

कहा कि उनके स्वास्थ्य में उत्तरोत्तर सुधार के समाचार मिल रहे थे। किन्तु अचानक उनके स्वर्गवास की खबर से हमें गहरा आघात लगा है। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतक आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा मुलायम सिंह यादव सहित उनके परिवार जनों को इस दारूण दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›