• फीचर्ड
  • कांग्रेस ने लोकसभा-विधानसभा चुनावों में खर्च किए 585 करोड़ रुपए

    585 Cr

    लोकसभा चुनाव 2024 और आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा, सिक्किम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 585 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। पार्टी ने 20 मार्च से 1 जून तक हुए कुल 5 चुनावों के खर्च का ब्योरा चुनाव आयोग को सौंपा है।
    रिपोर्ट में कांग्रेस ने बताया कि 585 करोड़ में से 410 करोड़ रुपए ऐड और मीडिया कैंपेन पर खर्च किए गए हैं। वहीं, 46 करोड़ रुपए सोशल मीडिया और ऐप के वर्चुअल कैंपेन के लिए खर्च किए गए हैं।

    दरअसल, सभी पार्टियों को अपना चुनावी खर्च का ब्योरा चुनाव आयोग को रिजल्ट घोषित होने के 75 से 90 दिनों के अंदर देना होता है। समय सीमा खत्म होने पर भी जब पार्टियां जानकारी नहीं देती है तो चुनाव आयोग पार्टियों को नोटिस भेजता है, जिसका पार्टियां महीनों तक जवाब नहीं देती हैं। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट की घोषणा 4 जून को हुई थी। मंगलवार 8 अक्टूबर को 124 दिन हो चुके हैं। अभी तक कांग्रेस के अलावा किसी अन्य पार्टी ने अपना चुनावी खर्च नहीं बताया है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min