• मनोरंजन
  • कपूर खानदान में हुआ कोरोना ब्लास्ट

    कपूर खानदान में हुआ कोरोना ब्लास्ट

    मुंबई। कपूर खानदान में कोरोना का बम फूटा है। बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बुलानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी होम क्वारंटीन हैं। अर्जुन को साल भर में दूसरी बार कोरोना हुआ है। हाल ही में अर्जुन को मलाइका के साथ करिश्मा कपूर के क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। अर्जुन ने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।ऐसे में मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट होगा। इससे पहले मलाइका के बाद ही अर्जुन कोविड पॉजिटिव हुए थे। आपको बता दें, प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।

    जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया और हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जान्हवी और खुशी कपूर का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा।जब करीना कपूर और अमृता के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी, तब रिया कपूर ने भी अपना टेस्ट कराया था हालांकि तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। हाल ही में ये सभी करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे। करीना तो ठीक होने के एक दिन बाद ही अपने बच्चों के साथ क्रिसमस पार्टी करती दिखाई दी थीं जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

    बीते रोज रणवीर शौरी ने अपने 10 साल के बेटे हारुन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी। रणवीर शौरी ने लिखा था- मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे। वहां से लौटते समय मुंबई की फ्लाइट लेने से पहले हमारा आरटी पीसीआर हुआ, जिसमें हारुन कोरोना पॉजिटिव मिला। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं। यह असली वेव है। इनके अलावा एक्टर नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

    ओमिक्रॉन केस की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में है. जहां कुल केस बढ़कर 167 हो चुके हैं। मुंबई में ओमिक्रॉन और कोरोना के बढ़ते केस का असर शूटिंग पर पडऩे लगा है। कोरोना के मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का घोषित हो चुका है। फिल्मों की रिलीज भी टाल दी गई है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins