Report by : News Desk
Published at : Updated at :
कुत्ता काटने पर लगने वाले इंजेक्शन से हो रहा कोरोना टीकाकरण कुत्ता काटने पर लगने वाले इंजेक्शन से हो रहा कोरोना टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों में आखिर क्यों समा गया है खौफ का साया। जानें धरती के भगवानों का लापरवाही से भरी से भरी यह सनसनीखेज खबर।

कोरोना की वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं तो जरा सावधान हो जायें…यूपी के शामली जनपद में धरती के भगवानों का अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर वैक्सीन लगवाने वालों को कुत्तों के काटने पर दी जाने वाली रैबीज का इंजेक्शन ठोंका जा रहा है।

यह खबर आपको हैरत में डाल देगी, जहां एक ओर पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है तो वहीं शामली का यह मामला आपको चौंका देगा… दरअसल यह पूरा मामला कांधला सीएचसी का है जहां पर वैक्सीन लगवाने पहुंची कुछ महिलाओं को रैबीज का इंजेक्शन लगा दिया गया। 

हालाकि प्रकरण का संज्ञान लेते हुये डीएम ने सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है…लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि इस लापरवाही को क्या नाम दूं… लेकिन इतना जरूर है कि हुजूर वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं तो दिमाग के साथ-साथ आंखे भी खुली रखियेगा…

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›