Report by : Neha Singh
Published at :
शिविर में कोरोना किट का वितरण किया
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मोदिनगर।

डॉक्टर्स डे के अवसर पर गुरुवार को छतरी वाला शिव मंदिर के सभागार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने किया इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी ने उपस्थित सभी डॉक्टर्स को ऑक्सी मीटर सहित कोरोना किट भेंट की ।

विंनोद गोस्वामी ने संबोधन में कहा कि कोरोना काल की दोनों लहर की रोकथाम में देश मे डॉक्टर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उन्होंने इस महामारी पर विजय दिलाई है और समाज डॉक्टर्स को देश मे भगवान का दर्जा देता है।

इस मौके पर विधायक डॉ मंजू सिवाच नगर पालिका अध्यक्ष अशोक महेश्वरी सभी चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनको डॉक्टर्स डे की बधाई दी चिकित्सा शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ ,फिजीशियन ,नेत्र रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहे ।

160 मरीजों की जांच कर शुगर ,बीपी की जांच की गई एवं निशुल्क औषधि वितरण भी क्या। चिकित्सा शिविर में सुदेश जैन, सुभाष सांगवान ,महेश तायल ,अमित चौधरी ,हिमांशू सिंघल, हरवीर सिंह, अमितेज जैन ,नवीन जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, रोहित अग्रवाल, अमित तिसावड, महेश कश्यप, अनिल सैन, दौलत जांगिड़, हिमांशु थापर, आकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›