Report by : Neha Singh
Published at :
अंसल सुशांत सिटी में दक्षिण विधायक सोमेन्द्र तोमर ने किया वृक्षारोपण
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मेरठ।

वृक्षारोपण अभियान व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मेरठ दक्षिण विधायक डा.सोमेन्द्र तोमर ने अंसल सुशांत सिटी सेक्टर-3 में वृक्षारोपण किया। विधायक ने जामुन,अमरूद, सहजन, शहसूत, आमला आदि के वृक्ष लगाए।

विधायक सोमेन्द्र तोमर ने कॉलोनीवासियों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सभी लोग शारीरिक दूरी का पालन करें। मॉस्क व सैनिटाइजर का लगातार प्रयोग करते रहे। साथ ही साथ काढ़े का भी सेवन करें। आगे कहा कि जीवन की शुरुआत से लेकर अंत तक वृक्षो की अपनी उपयोगिता है।

साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए कार्यो की जानकारी भी दी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज प्रदेशाध्यक्ष बबलू उपाध्याय,अंसल सुशांत सिटी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ए.के अग्रवाल, बालकिशन चपराणा, विकास उपाध्याय,शिवम उपाध्याय,विकास यादव,दिनेश कुमार, देवेंद्र कुमार, महेंद्र उपाध्याय व आदित्य कुमार (पत्रकार) आदि मौजूद रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›