Report by : editor
Published at : Updated at :
17 करोड़ के घोटाले में आर्थिक अपराध संगठन ने कादीपुर के विजेथुआ निवासी राजमणि वर्मा को किया गिरफ्तार। 17 करोड़ के घोटाले में आर्थिक अपराध संगठन ने कादीपुर के विजेथुआ निवासी राजमणि वर्मा को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Prami E Radio India Reporter Sultampur

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) लखनऊ की टीम ने सुल्तानपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर एसआईटी ईओडब्ल्यू की टीम ने कादीपुर थाना क्षेत्र के नगरगांव स्थित पेट्रोल पंप सुल्तानपुर से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

ईओडब्ल्यू की जांच में पता चला कि अभियुक्त राजनीश वर्मा पुत्र राम बरन वर्मा, प्रो. कमला ट्रेडर्स, मामा विजयराज, थाना कादीपुर, जनपद सुल्तानपुर द्वारा फर्जी बिल व बाउचर बनाकर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के अधिकारियों से मिलीभगत कर सरकारी धन का गबन किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि उक्त फर्मों ने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज, बहराइच के कार्य के दौरान फर्जी बिल तैयार कर सरकारी कोष से धन निकासी की। इन फर्जी बिलों को अवैध रूप से विभिन्न योजनाओं के तहत प्रस्तुत किया गया और कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग किया गया।

आरोप है कि अभियुक्तों ने लगभग सत्रह करोड़ इकहत्तर लाख रुपये (₹17.51 करोड़) का गबन किया, जिससे राज्य सरकार को भारी आर्थिक क्षति पहुँची।

ईओडब्ल्यू की टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा 419, 420, 467, 468, 471 व 120बी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और सरकारी धन की हेराफेरी पर सख्त कार्रवाई की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›