• देश
  • चंडीगढ़ महापौर चुनाव को लेकर दिए फैसले से लोकतंत्र की हुई रक्षा: खडगे-राहुल

    कारगिल विजय दिवस पर खड़गे, राहुल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मंगलवार को कहा कि इस निर्णय से लोकतंत्र मजबूत हुआ है।
    श्री खडगे ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को निरंकुश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ज़हरों से बचाया है, जो गंदे चुनावी हेरफेर का सहारा लेती थी। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में संस्थागत तोड़फोड़ मोदी-शाह की लोकतंत्र को कुचलने की कुटिल साजिश का एक छोटा सा हिस्सा मात्र है। सभी भारतीयों को हमारे संविधान पर इस हमले का सामूहिक रूप से मुकाबला करना चाहिए। कभी नहीं भूलें। 2024 के लोकसभा चुनाव में हमारा लोकतंत्र चौराहे पर होगा।”

    श्री गांधी ने कहा, “लोकतंत्र की हत्या की भाजपाई साजिश में मसीह सिर्फ ‘मोहरा’ है, पीछे मोदी का ‘चेहरा’ है।”
    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “चंडीगढ़ मेयर के चुनाव पर उच्चतम न्यायालय का निर्णय लोकतंत्र को बचाने में बहुत मददगार साबित होगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से एक दिखावा थी, जो इस ऐतिहासिक फैसले से विधिवत उजागर हो गई है। हम चार महीने से लगातार वीवीपैट की पूरी गिनती के मुद्दे पर चर्चा के लिए चुनाव आयोग से समय मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक समय नहीं मिला।

    उम्मीद है कि आयोग ऐसे कदम उठाएगा, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बढ़ेगा।”
    गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने चंडीगढ़ महापौर के 30 जनवरी को हुए चुनाव में चुनाव अधिकारी अनिल मसीह द्वारा ‘गलत तरीके’ से चिह्नित और फिर अवैध घोषित किए गए मतपत्रों को मंगलवार को वैध घोषित करते हुए कहा कि वह फिर से उनकी गिनती करने का निर्देश देगा। चिह्नित सभी आठ मतपत्र चंडीगढ़ महापौर चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में हैं।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins