Report by : News Desk
Published at :
Social Media Promotion Social Media Promotion
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक नया पाठ्यक्रम शुरू किया है। ‘बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड डिजिटल मीडिया नामक यह चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम इग्नू के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज के तहत शुरू किया गया है। इसे ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में संचालित किया जाएगा।

इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 10 2 या समकक्ष निर्धारित की गई है। इसका माध्यम अंग्रेजी होगा और प्रवेश के लिए आयु की कोई सीमा नहीं है। इच्छुक विद्यार्थी तीन साल में यह कोर्स पूरा कर सकते हैं, जबकि अधिकतम अवधि छह साल तक होगी। इस कोर्स के जरिये विद्यार्थियों को पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप और तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इसमें मीडिया प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण, ऑनलाइन शोध विधियों, और बिग डेटा एनालिटिक्स जैसे विषयों को शामिल किया गया है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›